हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड केसरवानी महिला समिति के तत्वावधान में पालम सिटी में एक बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय केसरवानी महिला सभा की राष्ट्रीय महामंत्री सुनीता गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता कर सर्वसहमति से हल्द्वानी से तीन राष्ट्रीय पदों की घोषणा की। उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीतू केसरवानी, राष्ट्रीय मंत्री चेतना केसरवानी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बबीता केसरवानी को नियुक्त किया। वहीं हल्द्वानी नगर इकाई के लिए भी अध्यक्ष कुसुमलता केसरवानी और महामंत्री मीरा केसरवानी को निर्वाचित किया। नवनिर्वाचितों को शपथ दिलाई और समाज उत्थान के लिए महिलाओं-बच्चियों के कौशल विकास पर विचार साझा किए। इस दौरान केसरवानी ट्रस्ट ने बच्चों की शिक्षा के लिए 1.20 लाख रुपये की सहायता घोषित की। यहां अध्यक्ष भोलानाथ केसरवानी, महामंत्री सुरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.