जौनपुर, अप्रैल 17 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। केसरवानी वैश्य युवा सभा की ओर से गुरुवार की शाम को आदर्श बाल विद्या मंदिर में केसरवानी महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा समाज के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी, प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता, चेयरमैन कोरांव ओमप्रकाश केसरी, संदीप केसरी, निशु केसरी और राजीव केसरी ने समाज के इष्ट देवता ऋषि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह से पूर्व केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। यह भी पढ़ें- अधिष्ठापन समारोह आयोजित, नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ ...