धनबाद, मई 12 -- भूमिगत आग व भू-धंसान प्रभावित केसरगढ़ बस्ती के ग्रामीणों के पुनर्वास को लेकर सोमवार को बीसीसीएल ब्लॉक-दो क्षेत्रीय कार्यालय में प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। इसमें जीएम भू-संपदा अरविंद कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय जीएम कुमार रंजीव समेत कई अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में 747 परिवार रह रहे हैं और क्षेत्र की स्थिति बेहद दयनीय है। मुख्य मार्ग पर कई गोफ से धुआं निकलता रहता है। ग्रामीणों ने पहले सुरक्षित जमीन उपलब्ध कराने के बाद पुनर्वास व मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। साथ ही भीमकनाली में खाली पड़ी बीसीसीएल जमीन पर पुनर्वास करने का सुझाव दिया। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि जल्द जमीन चिन्हित कर विस्थापन प्रक्रिया शुरू करने तथा भूमिगत आग पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्...