मेरठ, मई 8 -- जिला पंचायत की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए बनाई गई दो दुकानों को जिला पंचायत ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। बिना नियम कानून के आवंटित की जमीन के इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एएमए वीएस कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली रोड पर केसरगंज में जिला पंचायत ने 60 वर्गमीटर जमीन मैसर्स राणा क्लॉथ, पार्टनर फिरोज राणा व सईद सज्जू निवासी मकबरा डिग्गी को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किराये पर दी थी लेकिन इन्होंने इस जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कर दो दुकानें बना लीं। जिला पंचायत ने शिकायत के बाद जमीन का आवंटन निरस्त कर दिया था और शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। बता दें कि आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ संदीप पहल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक...