गढ़वा, फरवरी 28 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा की पहल पर झारखंड में केश कला बोर्ड गठन की मांग अब विधानसभा के स्तर तक पहुंच गई है। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव को मांग पत्र सौंपा था। उक्त आलोक में विधायक ने सदन के माध्यम से राज्य सरकार से बोर्ड गठन की मांग उठाई। इस पहल से राज्यभर के नाई समाज में खुशी और उम्मीद की लहर देखी जा रही है। लोग इसे अपने सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। रंजनी शर्मा राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव भी हैं। वह लंबे समय से प्रतिनिधिमंडल के साथ इस मांग को लेकर सक्रिय रूप से प्रयासरत रही हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क कर केश कला बोर्ड गठन की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके निरंतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.