रांची, फरवरी 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के केशा गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महायज्ञ को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा व्यापक साफ-सफाई कर मंदिर परिसर एवं यज्ञ मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को प्रातः सात बजे मंदिर परिसर से निकलने वाली कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। पहले दिन शुक्रवार को दोपहर दो बजे से पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश तथा शाम में संध्या कालीन आरती का आयोजन होगा। 7 फरवरी, शनिवार को सभी देवी-देवताओं का आह्वान पूजन, सर्ववेदी प्रतिष्ठा, प्रतिमा का जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास एवं संध्या आरती संपन्न कराई जाएगी। 8 फरवरी को सर्ववेदी पूजन, ...