लखनऊ, अक्टूबर 5 -- लखनऊ, हिटी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशियों को बधाई दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया हेंडिल पर पोस्ट कर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव- 2026 के लिए नामों पर स्वीकृति प्रदान की है। आप सभी को विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं! वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखा है कि आप सभी सम्मानित उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, समर्पण एवं जनसेवा की भावना के साथ राष्ट्रहित और प्रदेशहित को सर्वोपरि रखते हुए लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। यह भी पढ़ें- यूपी से राज्यसभा ...