लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सैन्य अधिकारियों व विभिन्न देशों से आए सैन्य सेवा क्षेत्र के वरिष्ठजनों ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री ने उन्हें यूपी के विकास मॉडल की जानकारी दी। उन्होंने यूपी की आर्थिक व सामाजिक स्थिति, इन्वेस्टमेंट, सुरक्षा, ग्रामीण विकास आदि विस्तार से बताया। इससे पूर्व अधिकारियों का स्वागत करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, सेना ने ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक करके भारत का माथा ऊंचा किया। इसके लिए हम उनका अभिनंदन करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सैन्य सेवा से जुड़े और उनके साथ आए सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.