केशव नगर वार्ड में दूसरे दिन भी लिये गये लोगों के सैंपल
कानपुर, जून 23 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता।एनजीटी के निर्देश पर माह के तीसरे सोमवार से शुरु हुये विशेष स्वास्थ्य अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रनियां नगर पंचायत के केशव नगर वार्ड में स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर क्रोमियम जांच के लिए खून के नमूने लिए। सुबह से देर शाम तक 30 लोगों के ब्लड और यूरिन के सैंपल एकत्र किए गए। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की भी जानकारी जुटाई। स्वास्थ्य विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र रनियां और खानचंद्रपुर क्षेत्र में क्रोमियम जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं। कुल 13 सदस्यीय टीम ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ स्वास्थ्य सर्वे भी कर रही है।
अभियान का विवरण अभियान के तहत खून और यूरिन के नमूने लेकर क्रोमियम, मर्करी और फ्लोराइड की जांच कराई जाएगी। मंगलवार को स्वास्थ्य टीम के डॉ विशाल भसीन के ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.