गोरखपुर, जून 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माउंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही क्रिकेट पर बैटल ऑफ द अंडर 12 राइजिंग स्टार प्रतियोगिता का तीसरा मैच खेला गया। राणा क्रिकेट क्लब अंडर-12 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवरिया क्रिकेट क्लब (एन.बी. स्पोर्ट्स) अंडर-12 को 25 रनों से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। केशव कुशवाहा को बेहतरीन गेंदबाजी के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राणा क्रिकेट क्लब की टीम ने 34.2 ओवर में 127 रन बनाए। टीम की ओर से अभि जायसवाल ने सर्वाधिक 32 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। देवरिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रागिनी कुशवाहा और अकांक्षा कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए। 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवर...