लखनऊ, जनवरी 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि गुंडई की राजनीति की विरासत का दौर लंबा नहीं चला करता और अगली पीढ़ी में फिचकुर फेंकने लगता है। केशव के इस पोस्ट को सपा मुखिया अखिलेश यादव के गुरुवार को दिए गए बयान पर पलटवार माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में सरकार को घेरा था। उन्होंने बिना नाम लिए कई तंज भी किए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...