मुजफ्फर नगर, मई 19 -- पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानन्द सरस्वती महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी है। विश्व प्रसिद्ध सन्त मोरारी बापू,प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित अनेक साधु संतों ने ब्रह्मलीन सन्त को श्रद्धांजलि अर्पित की है।वहीं आगामी एक जून को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन व षोडसी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।सोमवार को श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन सन्त की समाधि पर आरती की। शुकतीर्थ के प्रसिद्ध हनुमन्तधाम आश्रम के पीठाधीश्वर पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानन्द सरस्वती महाराज रविवार की सुबह गौलोक गमन कर गए थे।शाम के समय आश्रम परिसर में हनुमान जी की विशाल विग्रह मूर्ति के सामने ब्रह्मलीन स्वामी को भूसमाधि दी गई सोमवार को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। स्वामी विज्ञानन्द म...