रिषिकेष, मार्च 12 -- केशवपुरी बस्ती की आबादी को पेयजल सप्लाई करने वाले पेयजल पंपिंग स्टेशन के ट्यूवेल की मोटर अचानक फुंक गई, जिसके चलते एक हजार लोगों के घर में पानी का संकट पैदा हो गया। राहत के लिए जल संस्थान ने टैंकर के माध्यम से वैकल्पिक सप्लाई कराई, लेकिन यह आपूर्ति लोगों के लिए नाकाफी साबित हुई। गुरूवार को सभासद अमित कुमार ने मोटर फूंकने की जानकारी जल संस्थान के डोईवाला कार्यालय को दी, जिसके बाद विभागीय कर्मचारी मोटर की मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचे। मोटर की वजह से पेयजल सप्लाई ठप होने के चलते स्थानीय लोग परेशान होते दिखे। उन्होंने वैकल्पिक आपूर्ति के रूप में टैंकरों की मांग, तो जल संस्थान ने टैंकर के माध्यम से लोगों को कुछ राहत देने का प्रयास किया, लेकिन टैंकरों से भी प्रभावित लोगों को महज गला तर करने लायक ही पानी मिल सका। एई विनोद अस...