रुडकी, अप्रैल 16 -- रुड़की, संवाददाता। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, बीईजी एंड सी रुड़की का प्रदर्शन शानदार रहा। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। छात्रा शताक्षी चौहान ने 98.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। सजल केसरवानी 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल के सेकेंड टॉपर बने। तारावी गोस्वामी 96.8 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं अराध्य ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर चौथा और शौर्य शर्मा ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे उनके परिश्रम का परिणाम बताया। यह भी पढ़ें- अयोध्या अकैडमी के छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.