लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थिक सलाहकार केवी राजू को नीति आयोग में सदस्य बनाया गया है। केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।अशोक कुमार लहिरी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि केवी राजू के अलावा राजीव गाबा, प्रो. गोबर्धन दास, प्रो. अभय करंदिकर और डा. एम श्रीनिवास को सदस्यों के रूप में नामित किया गया है। केवी राजू इसके पहले कर्नाटक सरकार के भी आर्थिक सलाहकार के तौर पर काम कर चुके हैं। वह बेंगलूरु स्थित चाणक्य विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एमेरिटस हैं। वह विश्व बैंक व एशियन डेवलेपमेंट बैंक आदि में भी कंसल्टेंट रह चुके हैं। यह भी पढ़ें- बंगाल से विधायक, अटल सरकार में बड़ा पद; कौन हैं NITI आयोग के नए उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...