रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- खटीमा, संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खटीमा ने सत्र 2025-26 की सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष विद्यालय के कुल 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में हर्षुल बिष्ट ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तरुण कुमार और प्राची उपाध्याय ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम की जानकारी परीक्षा प्रभारी अनिल सिंह बिष्ट ने दी। प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- CBSE ...