कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट में तीन दिवसीय संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग के फाइनल मैच में पीएमश्री केवी अलीगंज लखनऊ ने पीएमश्री केवी जएलए बरेली को दो विकेट से पराजित कर खिताब जीता। वहीं, अंडर-14 वर्ग के खिताबी मुकाबले में केवी कैंट कानपुर ने केवी अलीगंज को 14 रन से हराकर ट्रॉफी जीती। मैच के बाद प्रधानाचार्य सोमपाल ने विजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्रा, पीके शर्मा, डॉ मीरा दुबे, दीपक कुमार, मंगेश पाल, शैलेश गुप्ता, दीपिका सरकार, धीरज कुमार, दुर्गेश, गौरव पांडे, ममता शुक्ला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता : न्यू कैंट द्वितीय पाली और बीएचयू की खिताबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.