कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों के बीच चल रही इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में शानदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कैंट स्थित मैदान पर अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में केवी आरआरसी फतेहगढ़ ने केवी कानपुर कैंट को 8 विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में अंडर-14 वर्ग में केवी सीतापुर (शिफ्ट-1) ने केवी ओसीएफ नंबर-2 शाहजहांपुर को 8 विकेट से हराया। तीसरे मैच में केवी कानपुर कैंट (शिफ्ट-1) ने केवी गोमतीनगर (शिफ्ट-1) को 9 रन से पराजित किया। चौथे मैच में अंडर-14 में केवी आईआईटी कानपुर ने केवी एनईआर बरेली को 10 रन से हराया। यह भी पढ़ें- आरपीसी को हरा कानपुर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में केवी अलीगंज (शिफ्ट-1) ने केवी नंबर-1 चकेरी कानपुर को 8 विकेट से हराया। केवी कानपुर कैंट (शिफ्ट-1) ने केवी आईआई...