बरेली, जुलाई 20 -- केन्द्रीय विद्यालय इफको में छात्र परिषद् का गठन एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या अमिता सिंह के स्वागत के साथ हुआ। चयन समिति द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं नेतृत्व क्षमता के आधार पर छात्र परिषद का गठन किया। परिषद में सक्षम सिंह और रितिका कश्यप को कप्तान, प्रियांशु और अनिका पुंडीर उप विद्यालय कप्तान, विष्णु और अक्षिता को खेल कप्तान, आराध्या मौर्य को प्राथमिक प्रधान छात्रा, देवांश गंगवार को प्रधान छात्र के रूप में दायित्व सौंपा गया। प्राचार्या अमिता सिंह ने छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। खेल कप्तान विष्णु ने सभी छात्र पदाधिकारियों को निष्ठा, अनुशासन, सेवा-भाव एवं उत्तरदायित्व के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई। वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजीत प्रधान, महाप्रब...