कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर। केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी कानपुर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य केवी रवीश चंद्र पांडेय दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने महिला शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अमित सिंह ने महिला दिवस के महत्व को बताया। यहां सीबीएसई की पर्यवेक्षक कोमल चंडोक, प्रियंका तिवारी, विनीता तिवारी, रूपम मिश्रा, वंदना सिंह राठौर और शालिनी सक्सेना आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...