कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी में जल पखवाड़ा के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रियंका तिवारी ने विद्यालय परिवार को जल को संरक्षित करने की शपथ दिलाई। जल जीवन मिशन को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया I जल को सुरक्षित करने के उपाय बताए गए। प्राधानाचार्य रवीश चंद्र पांडे ने जल संरक्षण के व्यापक विस्तार का जिक्र किया। रूपम मिश्रा ने जल संरक्षण पर रोचक व प्रेरक नारे लिखवाए। जल पखवाड़ा 30 अप्रैल को समाप्त होगा। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...