कानपुर, दिसम्बर 15 -- केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 63वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डीके द्विवेदी रहे। प्राचार्य रवीश चंद्र पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मधुर स्वागत गीत से हुई, जिसमें संगठन की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्र के प्रति गर्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। संचालन प्रियंका तिवारी और पूनम सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.