केवी आईआईटी के सूरज ने ऊंचीकूद में स्वर्ण जीता
कानपुर, सितम्बर 26 -- कानपुर। 55वीं केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर के छात्र सूरज कटियार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊंचीकूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तिरुवनंतपुरम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सूरज ने बेहतरीन छलांग लगाकर विद्यालय और शहर का गौरव बढ़ाया। सूरज के पिता श्रवण कुमार किसान हैं। माता संगीता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बीच मेहनत और लगन से अभ्यास कर सूरज ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य रवीश चंद्र पांडेय और खेल प्रशिक्षिका वंदना सिंह ने सूरज को उज्जवल भविष्य की कामना की। कोच दिनेश भदौरिया के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.