रामगढ़, जून 15 -- मांडू।निज प्रतिनिधि कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) मांडू, रामगढ़ में सोमवार से 15 दिवसीय समेकित पोषक तत्व प्रबंधन (इंटीग्रेटेड न्यूट्रिएंट मैनेजमेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आए 40 कृषि आदान (इनपुट) विक्रेता भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. विशाल नाथ ने किया। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कृषि आदान विक्रेता किसानों तक वैज्ञानिक एवं प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन को कृषि की स्थिरता के लिए आवश्यक बताया।केवीके प्रभा...