रामगढ़, जून 29 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), रामगढ़ में कृषि आदान विक्रेताओं एवं ग्रामीण युवाओं के लिए 15 जून से 29 जून तक आयोजित 15 दिवसीय समेकित पोषक तत्व प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में 40 कृषि आदान विक्रेताओं और ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाकर किसानों तक संतुलित पोषण प्रबंधन की वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाना था।समापन समारोह में केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण आज सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि असंतुलित उर्वरक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हो रही है, इसलिए रासायनिक, जैविक एवं जैव उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर आधारित समेकित पोषक तत्व ...