गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता सिपाया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 25 से 27 फरवरी तक मशरूम उत्पादन विषय पर तीन दिवसीीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिक अभिषेक राणा ने प्रतिभागियों को मशरूम की वैज्ञानिक खेती की उन्नत तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बीज चयन, कम्पोस्ट तैयार करने की विधि, तापमान एवं नमी प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा उत्पादन के बाद भंडारण व विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन कम लागत, कम स्थान और कम समय में अधिक आय देने वाली खेती है, जिसे किसान स्वरोजगार के रूप में अपना सकते हैं। प्रशिक्षण में सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ...