मोतिहारी, जून 20 -- पहाड़पुर,निसं। कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी में पीएम किसान दिवस सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन कर किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों,कस्टम हायरिंग,प्राकृतिक खेती, मिट्टी जांच,धान में पोषक तत्वों की भूमिका आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के सफल हस्तांतरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) रहा। केवीके प्रमुख अभय कुमार सिंह, डॉ आशीष राय,डाॅ अंशू गंगवार आदि के किसानों को बीज शोधन,आधुनिक कृषि यंत्रों को अपनाने पर विशेष जोर,मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग,धान की सीधी बुवाई एवं रेज़्ड बेड तकनीकी आदि की विस्तृत जानकारी दिया।वही यह भी पढ़ें- केवीके में मना किसान उत्सव दिवस प्राकृतिक खेती से लागत कम करन...