जौनपुर, जून 12 -- नौपेड़वा। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर शुक्रवार को पहुंचे आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के नवनियुक्त कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का वैज्ञानिकों ने स्वागत किया। कुलपति ने केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर कृषि प्रौद्योगिकी के विकास की समीक्षा की। कुलपति ने बीज उत्पादन को बढ़ावा देने तथा दोनों केंद्रों पर कॉमर्शियल नर्सरी उत्पादन, मत्स्य बीज उत्पादन एवं सोशल मीडिया द्वारा किसानों को समय-समय पर संबंधित विषय की एडवाइजरी जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र पर संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन समय से कराने का निर्देश देते हुए योजनाओं का कृषि विभाग से जुड़कर कार्य करने का सुझाव दिया। 'खेत बचाओ' अभियान को किसानों तक पहुंचने के लिए कहा। इस दौरान केंद्र ...