केवीके में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
जौनपुर, जुलाई 17 -- नौपेड़वा। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण हाल में बकरी पालन तकनीकी विषय पर पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनपद के 25 पशुपालकों ने बकरी पालन की जानकारी प्राप्त की। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने प्रमाणपत्र देते हुए कृषकों को बकरी पालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. हरिओम वर्मा रहे। डॉ. रूपेश सिंह ने बकरियों के आवास प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सोनकर ने बकरियों के प्रजनन एवं वैज्ञानिक रखरखाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जबकि डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बकरियों के टीकाकरण एवं रोगों की रोकथाम विषय पर व्याख्यान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.