गुमला, मई 12 -- गुमला। कृषि विज्ञान केंद्र गुमला मंगलवार को आम फसल में फल मक्खी प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें घाघरा प्रखंड के लालपुर गांव की 20 महिला कृषकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में वैज्ञानिक अटल बिहारी तिवारी ने बताया कि फल मक्खी आम की प्रमुख कीट है। जो फलों को अंदर से नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने वैज्ञानिक प्रबंधन के तहत फेरोमोन ट्रैप के निर्माण, उपयोग और लाभ की जानकारी दी। बताया कि प्रति एकड़ 8 से 10 ट्रैप लगाने से फल मक्खियों की संख्या कम होती है। रासायनिक दवाओं का उपयोग घटता है और उत्पादन बढ़ता है। प्रशिक्षण में महिला कृषकों को ट्रैप बनाकर लगाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताते हुए तकनीक अपनाने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...