कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आईसीएआर (अटारी जोन 3) के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को सशक्त करने तथा आजीविका को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) की ओर से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि उद्देश्य किसान तथा युवाओं को भारत सरकार की नवीन 'विकसित भारत- जी राम जी' विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना की जानकारी प्रदान करना रहा। डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में किसान समेत प्रधान व वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.