चतरा, दिसम्बर 5 -- चतरा, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र चतरा में शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस का आयोजन वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान सुधीर कुमार झा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 80 किसानों ने भाग लिया। संचालन डॉ. सुनीता कमल ने किया और उन्होंने विश्व मृदा दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसान अक्सर अज्ञानतावश असंतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करते हैं, जिसका दुष्प्रभाव मृदा एवं मानव स्वास्थ्य दोनों पर पड़ता है। उन्होंने चेताया कि अत्यधिक रासायनिक उपयोग से मिट्टी की भौतिक संरचना भी क्षतिग्रस्त होती है।वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान सुधीर कुमार झा ने मृदा जाँच के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और किसानों को अधिक से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.