शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के दम पर शाहजहांपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालयों के साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह है। अंडर-17 जेवलिन थ्रो स्पर्धा में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या-2 (प्रथम पाली) की छात्रा अंकिता राज ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता 28 से 30 अप्रैल तक रायबरेली स्थित एमसीएफ केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुई थी। इसी स्पर्धा में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या-1 (प्रथम पाली) के छात्र विवेक कुमार वर्मा ने भी प्रभावी प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया। वहीं, पी...