सीतामढ़ी, मई 3 -- सीतामढ़ी। नीट के लिए एनटीए द्वारा पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जवाहर नगर सुतिहारा को नोडल केन्द्र बनाया गया है। प्राचार्य पंकज अग्रवाल चिह्नित कस्टोडियन सेंटर के सिटी कॉडिनेटर प्रतिनियुक्त हुए हैं। सिटी कॉडिनेटर अग्रवाल ने बताया कि एनटीए के गाइडलाइन के तहत निर्धारित केन्द्रों पर दो बजे से परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 से 01:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा 5 बजे तक होगी। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी केवल एडमिट कार्ड, एक अतिरिक्त फोटो, वैध पहचान पत्र व पीने के लिए पारदर्शी पानी का बोतल के साथ प्रवेश कर सकेंगे।इसके अलावा परीक्षार्थी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स गजैट, कलाई घड़ी, मोबाइल फोन आदि लेकर केन्द्र पर नहीं आयेंगे। यह भी पढ़ें- जिले के आठ केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा आज, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.