चम्पावत, अप्रैल 15 -- जगदीश, लोहाघाट। छमनियां में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय में बाधा बन रहे बिजली के पोल हटाए जाएंगे। पालिकध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि विद्यालय भवन के पास बिजली के सात पोल बाधा बन रहे थे। जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद अजय टम्टा को इसकी जानकारी दी। बताया कि पोल शिफ्ट करने के लिए सांसद निधि से करीब छह लाख रुपये स्वीकृति कर दिए है। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री और डीएम का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...