मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सीआरपीएफ समूह केंद्र झपहां स्थित केंद्रीय विद्यालय (केवि) के शिक्षक अवध किशोर सिंह को साइबर शातिरों ने अपना शिकार बनाया। उनका मोबाइल हैक कर शातिर ने उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपये उड़ा लिया। उन्होंने अहियापुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है छह जनवरी को उनका मोबाइल हैक कर लिया गया और यूपीआई के माध्यम से खाते से 90 हजार रुपये उड़ा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...