दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। जिले में तीसरे केंद्रीय विद्यालय को प्रारंभ करने की स्वीकृति मिलने पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने हर्ष जताया है। सांसद ने कहा कि विद्यालय प्रारंभ किए जाने की औपचारिकताओं को एक माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय-3 के लिए आधारभूत संरचना के निर्माण पूरा होने तक शिक्षण शुरू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...