चम्पावत, जून 10 -- केविके का विकसित कृषि संकल्प अभियान जारी है। कार्यक्रम के 11 वें दिन विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने की जानकारी दी। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. दीपाली तिवारी पांडेय के नेतृत्व में मंगोली, छतोली और ठाड़ा गांव का भ्रमण कर किसानों को जानकारी दी। उन्होंने फल उत्पादन, कीवी मिशन और मृदा परीक्षण की जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी आकांक्षा सिंह ने किसानों को जल संरक्षण तकनीक के बारे में बताया। उद्यान विभाग की श्रुति ने सब्जियों की संरक्षित खेती, दुग्ध संघ के पंकज ने पशु टीकाकरण, गायत्री देवी ने फल संरक्षण की जानकारी दी। पूर्व प्रधान मोहित पाठक ने तकनीक खेती का बढ़ावा देने की अपील की। टीम ने छतोली के किसान सुनील गिरी खेती संबंधी नवाचार देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...