मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के सकरा मंडल महामंत्री सोनू निगम कुमार ने सोमवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। पत्र में कृषि विज्ञान केंद्र तुर्की में किसानों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार और योजनाओं के लाभ वितरण में पारदर्शिता की कमी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने के मांग की है। कहा है कि कृषि विभाग की योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य सुविधाओं का लाभ कुछ चुनिंदा किसानों को ही दिया जाता है। छोटे एवं सीमांत किसान इन लाभों से वंचित रह जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...