रामपुर, मई 22 -- रामपुर। जिले में हजारों राशनकार्ड धारकों को सरकारी राशन नहीं मिल रहा है। इसकी वजह है ई-केवाईसी न होना। किसी के आधार कार्ड में नाम गलत है तो किसी का पता, जिसकी वजह से केवाईसी नहीं पा रही है। रामपुर जिले में केवाईसी नहीं कराने से हजारों लोगों को सरकारी राशन नहीं मिल रहा है। तमाम लोगों के नाम बिना वजह राशन कार्ड से हटा दिए गए हैं। लोग कोटेदार से लेकर पूर्ति विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं निकल रहा है। जिले में पांच लाख 49,353 कार्ड धारक हैं। इनमें कुल यूनिट 1,74,99 लाख है। पूर्ति विभाग के मुताबिक, वर्तमान में 1.50 लाख से अधिक लोगों की केवाईसी हो चुकी है। इसमें कई हजार कार्डधारक ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड में त्रुटि होने की वजह से केवाईसी नहीं पा रही है। इसमें या तो कार्डधारक का नाम गलत है या फिर पता। ...