हापुड़, मार्च 23 -- क्षेत्र में गैस सिलेंडरों के हजारों उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई। इनमें उज्ज्वला योजना के के उपभोक्ता भी शामिल हैं। इससे उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। अब केवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसियों पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रह रही है। गैस की कमी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किया गया कि बिना ओटीपी के किसी को सिलेंडर न दिया जाए। ऐसे में जिन लोगों ने केवाईसी नहीं कराई थी उनके गैस की बुकिंग नहीं हो सकी। इसके कारण इन लोगों की भीड़ गैस एजेंसियों पर जुटने लगी है। सोमवार को भी गैस एजेंसियों पर केवाईसी कराने के लिए भीड़ उमड़ी रही। गैस एजेंसियों पर प्रतिदिन गैस आ रही है। गैस की किल्लत क्षेत्र में नहीं है इसके बाद भी एजेंसियों पर भीड़ उमड़ रही है। इंडेन गैस के प्रोपराइटर अबरार अली ने बताया कि भीड़...