मुंगेर, मई 13 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। बुधवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के सभी विकास मित्रों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने की। बैठक में उपस्थित विकास मित्रों को निर्देश दिया गया कि सामाजिक सुरक्षा लाभार्थियों का 5 दिनों के अंदर केवाईसी करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक दिन 50 घरों में जाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को केवाईसी के लिए जरूरी जानकारी दें। डाटा कर्मियों के सहयोग से उनका केवाईसी निश्चित कारण ताकि उनका पेंशन जारी रहे। फिलहाल केवाईसी के लिए सभी विकास मित्रों की अवकाश रद्द कर दी गई है। बीडीओ ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में हजारों सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का पेंशन बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। प्रखंड में...