गाज़ियाबाद, फरवरी 7 -- ट्रांस हिंडन। कौशांबी थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति को एसबीआई बैंकिंग योनो ऐप पर केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर जालसाजों ने 53 हजार रुपये ठग लिए। भोवापुर निवासी अजीत चौरसिया ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी का व्हाट्सऐप पर मैसेज आया था कि केवाइसी अपडेट करा लीजिए। ऐसा न करने पर खाता बंद कर दिया जाएगा। दिए गए लिंक पर जानकारी देने के बाद मोबाइल अचानक धीमा हो गया। कुछ समय में ही खाते से 53 हजार रुपये निकल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.