संतकबीरनगर, अप्रैल 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। साइबर अपराधी नए- नए तरीके इजाद कर लोगों के साथ फ्राड कर रहे है। शहर के एक साइकिल दुकानदार के साथ फ्राड का मामला सामने आया है। साइकिल दुकानदार का केवाईसी कराने के बहाने पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवा कर खुद का मोबाइल लिंक करवा लिया। बाद में जालसाज ने उनके नाम से 1,83,414 रुपये का लोन करा कर 1,17,424 रुपये निकाल भी लिया। शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।डीघा के रहने वाले हरिओम विश्वकर्मा खलीलाबाद शहर के बरदहिया पुलिस चौकी के सामने विश्वकर्मा साइकिल स्टोर नाम से दुकान संचालित करते है। यह भी पढ़ें- बिहार में 'पार्सल' के नाम पर मोबाइल हैक कर रहे ठग, एक कॉल करते ही खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता वह भारत के वालेट के क्यूआर कोड पर पैसा लेते है। आरोप है कि ...