देवघर, मार्च 14 -- देवघर। केवाईसी अपडेट के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास का मामला साइबर थाना में आया। हालांकि पीड़ित की सतर्कता के कारण बड़ी ठगी होने से बच गई। पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार गोड्डा जिला अंतर्गत पेलगड़ी गांव निवासी जगदेव प्रसाद साह ने साइबर थाना में दिए आवेदन में बताया कि 26 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 10:44 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक से जुड़ा अधिकारी बताते हुए केवाईसी अपडेट कराने की बात कही। पीड़ित के अनुसार कॉल करने वाले ने कहा कि वह एसबीआई से बोल रहा है और केवाईसी पूरा करना जरूरी है। उसके बाद उसने व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से एक एप भेजकर खोलने कहा। जैसे ही पीड़ित ने एप खोला, उनके मोबाइल पर ओटीपी आने लगा। स्थिति संदिग्ध समझ तुरंत कॉल काट दिया। उसके...