दरभंगा, अप्रैल 17 -- विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव निवासी मुकेश कुमार महतो की पत्नी फूलो देवी साइबर ठगी की शिकार हो गईं। उनके बैंक ऑफ इंडिया खाते से 2,76,604 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। पीड़िता ने मामले को लेकर दरभंगा साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में उसने कहा है कि व्हाट्सएप पर केवाईसी अपडेट के नाम पर आए फर्जी लिंक को खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही मिनटों में खाते से कई ट्रांजेक्शन के जरिए पूरी राशि निकाल ली गई। पीड़िता के अनुसार, यह रकम उन्होंने अपनी बहन की शादी के लिए जमा की थी। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए मामले की तहकीकात पुलिस निरीक्षक रंजीत शर्मा कर रहे हैं। संबंधित खातों व मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्त...