उरई, जनवरी 2 -- कोंच। एक महिला को केवाईसी करना उस समय महंगा पड़ गया जब गैस सर्विस में केवाईसी करने के दौरान अंगूठा लगवा कर कर्मी ने महिला के खाते से 10 हजार उड़ा लिए जब महिला ने बैंक जाकर पासबुक की एंट्री कराई तब उसे धोखा धड़ी का पता चला। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले गांधीनगर निवासिनी किरण पत्नी राकेश ने पुलिस क्षेत्राधिकार परमेश्वर प्रसाद को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरा गैस कनेक्शन है जिसे अरुण गैस सर्विस एसआरपी के पास संचालित करता है। 25 जुलाई को जब वो उक्त गैस सर्विस कार्यालय में केवाईसी हेतु गयी तो वहां पर तैनात कर्मचारी निवासी गांधी नगर ने बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाया और सरवर न आने का बहाना बनाकर घर पर आकर केवाईसी किये जाने की बात कही जिसके बाद उसने 31 दिसम्बर को अपने बैंक पासबुक की इंट्री करायी तो उसमें 25 जुल...