फरीदाबाद, मई 2 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। बल्लभगढ़ में साइबर ठगों ने केवाईसी के नाम पर एक व्यक्ति से एक लाख 11 हजार 389 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने शुक्रवार को मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सुभाष कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अगस्त 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने खुद को क्रेडिट कार्ड विभाग की कर्मचारी बताया था। उन्होंने नया कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है। इसके बाद बातचीत ठीक से न होने पर आरोपियों ने उनसे दूसरे माध्यम से बात की।इस दौरान आरोपियों ने विश्वास में लेकर उनसे उनके विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड का ब्यौरा पता कर लिया। जैसे ही स्क्रीन साझा की गई, आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में पीड़ित के विभिन्न कार्डों से ...