गंगापार, अप्रैल 16 -- केवाईसी सहित अन्य कागजी कोरम पूर्ण न होने से क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे दो दर्जन से अधिक विद्यालयों की रसाईयों द्वारा लकड़ी पर भोजन पकाया जा रहा है। लकड़ी पर भोजन पकाए जाने से जहां रसोईयों की दीवारें काली हो जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर इस भीषण गर्मी में लकड़ी जलने पर रसोईयों को भोजन पकाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालयों को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके, इसे देखते हुए गुरुवार को शिक्षण कार्य के बाद विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री सुधाकर द्विवेदी के साथ सिरसा कस्बे में स्थित मातेश्वरी इंडेन गैस सर्विस कार्यालय पहुंच गए। वहां केवाईसी से संबधित कागजात देते हुए मौके पर कागजी कोरम को पूर्ण कराते हु...