लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के आशियाना कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली और उसके खाते से करीब 5.99 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आशियाना थाना क्षेत्र के शारदा नगर योजना स्थित सैनिक इंक्लेव निवासी राजेंद्र पाल का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एक शाखा में है। पीड़ित के अनुसार 28 फरवरी की शाम उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम रवि कुमार बताते हुए खुद को योनो एसबीआई का अधिकारी बताया।फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह बैंक खाते के सुरक्षित संचालन और केवाईसी अपडेट से संबंधित जानकारी ले रहा है। बातचीत के दौरान उसने चालाकी से राजेंद्र पाल से उनके ब...